हसनपुर क्षेत्र में शांतिपूर्वक संपन्न हुई ईद की नमाज
अमरोहा, मार्च 22 -- नगर स्थित ईदगाह में शनिवार सुबह पौने आठ बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदुल-फितर की नमाज अता की। नमाज के बाद देश में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। ईदगाह पर नमाज अता करने के लिए मुस्लिम लोग सुबह सात बजे से ही ईदगाह पर पहुंचने शुरू हो गए थे। सड़कों पर चूना डालने के संग यहां वजू के लिए पानी का इंतजाम भी किया गया था। तयशुदा वक्त पर शहर इमाम मौलाना मुफ्ती मेहराजुद्दीन ने नमाज अदा कराई। सभी मुस्लिम भाइयों से मतभेद बुलाकर आपसी भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की। युवाओं से यातायात नियमों का पालन करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की गुजारिश की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी, एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, सीओ पंकज कुमार त्यागी, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी, अधिशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.