अमरोहा, मार्च 6 -- हसनपुर। क्षेत्र में बुधवार को होली का त्योहार परंपरागत तरीके से धूमधाम संग मनाया गया। रंगों से सराबोर लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। होली खेलने का सिलसिला दोपहर बाद तक चला। हुरियारों की टोलियां और जुलूस शहर के गली-मोहल्ले से होकर गुजरे। कई लोगों ने हुरियारों पर छतों से जमकर रंग बिखेरा। जगह-जगह डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। ग्रामीण क्षेत्रों में होली के गीत की गूंज शाम तक सुनाई देती रही। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि होली का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। कहीं से किसी अप्रिय घटना का कोई समाचार नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...