अमरोहा, फरवरी 8 -- हसनपुर। रविवार दोपहर बाद संभल बाईपास पर भीषण जाम लग गया। करीब दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। कहा जा रहा है कि चीनी मिल आ रहे गन्ना लदे वाहनों की वजह से जाम लगने की शुरुआत हुई। अमरोहा अड्डे, संभल अड्डे व झकड़ी अड्डे पर भीषण जाम लग गया, जिसमें वाहन फंस गए। सूचना के काफी देर बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों पुलिस ने संभल अड्डे व अमरोहा अड्डे पर डिवाइडर लगवाए थे, लेकिन लोगों ने इन्हें हटा दिया। जिसके चलते अब फिर से जाम लगना शुरू हो गया है। गन्ना लदे वाहनों की भारी आमद की वजह से भी जाम लग रहा है। प्रभारी निरीक्षक अपराध अमरपाल सिंह ने बताया कि जाम लगने की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। जाम खुलवाकर ट्रैफिक बहाल कराया गया है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि अमरोहा अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.