हसनपुर के युवक की सिलीगुड़ी में ट्रेन से कटकर मौत, हत्या की आशंका जताई
अमरोहा, सितम्बर 5 -- रहरा क्षेत्र के गांव निवासी युवक की पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जा रहा है। परिजन मोबाइल छीनने के दौरान उसे ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रहरा क्षेत्र के गांव मछरिया निवासी 19 वर्षीय शाहवेज पुत्र जाहिद अली गांव निवासी अनस व कासिम के साथ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सोलर पैनल लगाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक महीने से तीनों सिलीगुड़ी में काम कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक गुरुवार दोपहर खाना खाने के बाद अनस व कासिम रेलवे स्टेशन के नजदीक बेंच पर लेट गए जबकि शाहवेज कुछ दूरी पर ट्रेन की पटरी किनारे टहलने लगा। परिजनों का दावा है कि शाहवेज के पास महंगा मोबाइल था, जिसे छीनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.