अमरोहा, जनवरी 29 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव डोमखेड़ा में 10 केवी बिजलीघर के निर्माण कार्य का शिलान्यास हो गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। बिजलीघर 4:50 करोड़ की लागत से बनेगा। इससे 40 से अधिक गांव के लोगों को सुचारू विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। क्षेत्र के किसान व ग्रामीण लंबे समय से डोमखेड़ा में बिजलीघर स्थापना की मांग कर रहे थे। भारतीय किसान यूनियन समेत अन्य किसान संगठन बिजलीघर निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन भी कर चुके थे। पिछले वर्षों में डोमखेड़ा निवासी किसान संजय कुमार ने बिजलीघर निर्माण के लिए भूमि दान की थी। इसके बाद शासन ने निर्माण कार्य को हरी झंडी दी। एसडीओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि 10 केवी का बिजलीघर साढ़े चार करोड़ की लागत से बनेगा। सोमवार को बिजलीघर निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.