छपरा, मार्च 10 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा क्षेत्र के रसूलपुर फीडर से हसनपुरा नयाटोला तक करीब 26 पोल का बिजली तार सामवार की रात में चोरों ने काट लिया। इस घटना से बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने करीब ढाई किलोमीटर लंबी लाइन का तार काटकर गायब कर दिया। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। हसनपुरा निवासी अभिषेक कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात चोरों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाकर बिजली के तार काट लिए। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। हालांकि बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर गांव क...