सीवान, मार्च 20 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पैथेलॉजी जांच की सुविधा प्रतिदिन की जाती है। जहां 14 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध है। जिसमें बलगम, एचआईवी, कालाजार, मलेरिया, डेंगू, हेपेटाइटिस बी, पेशाब जांच, बल्ड शुगर, हिमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाईल, सीबीसी आदि की जांच की जाती है। वहीं लैब टेक्नीशियन असलम फारूखी ने बताया कि जरूरी केमिकल और किट भी सीएचसी को उपलब्ध है। इसके अलावा केमिकल और किट भी जिला द्वारा मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...