सीवान, अप्रैल 9 -- हसनपुरा। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुरकोरवा में बुधवार को कुल 21 छात्र- छात्राओं कों सम्मानित किया गया। बता दें कि विद्यालय के कुल 21 छात्र छात्राओं का चयन प्रखंड स्तरीय मॉडल स्कूल पब्लिक स्कूल सहुली में हुआ। इस दौरान प्रधानाध्यापिका ऋतू सिंह, वरीय शिक्षक अविनाश कुमार, आठवी की वर्ग शिक्षिका स्मृति सिंह व समस्त विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा छात्रों कों मेडल, डायरी, कलम व कलर पेन्सिल के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पोषक छेत्र के विशिष्ट लोगों के साथ साथ विद्यालय छात्र- छात्रा और उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...