हसनपुरा में सहयोग शिविर 19 को
सीवान, मई 15 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सहुली व पियाउर पंचायत में आगामी 19 मई को जिला प्रशासन के निर्देश पर 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि सहुली में उक्त दिनांक को पूर्वाह्न 9 बजे से पियाउर में अपराह्न 1 बजे से तथा पियाउर में अपराह्न 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस कार्य के लिए अधिकारी व कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे और मौके पर ही उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करेंगे। बीडीओ ने बताया कि इस पहल के तहत राजस्व,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.