हसनपुरा में संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता की मौत
सीवान, मई 28 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना के हसनपुरा नोनियाडीह पर बुधवार की सुबह एक नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका 35 वर्षीय आत्मा महतो की पत्नी रुभावती देवी बताई गई है। नवविवाहिता के शव को दाहा नदी के किनारे श्मशान घाट पर ससुराल पक्ष वाले दाह संस्कार कर ही रहे थे कि मायके वाले पुलिस को लेकर पहुंच गए, जहां शव को ससुराल पक्ष वाले छोड़ कर फरार हो गए। वहीं थाने के पुअनि सोहन मिश्रा दल - बल के साथ उक्त स्थल से चिता पर रखे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मायके वालों ने थाने को एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर मृतका की मां मीना देवी द्वारा मारपीट कर हत्या की आशंका जताते हुए मामला बताया है। उसने पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। उसने बताया है कि वह गोपालगंज जिले के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.