सीवान, मई 21 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाने के भीखपुर गांव में बुधवार को संदेहास्पद स्थिति में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक भीखपुर निवासी मदन साह का 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार साह था। इसको अहले सुबह आस पास के लोगों ने मृतक के घर से करीब 5 सौ गज दक्षिण एक आम के बगीचा में पेड़ से लटकते शव को पाया।

मौके पर भीड़ वहीं, पेड़ से लटकते हुए शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। जहां शव देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं आनन - फानन में लोगों ने रस्सी काटकर शव को नीचे उतार दिया।

पुलिस की कार्रवाई वहीं, सूचना मिलते ही एम एच नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल, पुअनि सोहन मिश्रा सहित अन्य पुलिस बल घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। बताया जा ...