हसनपुरा में शराब धंधेबाजों के खिलाफ चला अभियान।
सीवान, मई 12 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा में रविवार की शाम थाने के प्रशिक्षु पुअनि नेहा कुमारी व सअनि वीरेंद्र कुमार सिंह ने शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुअनि नेहा कुमारी ने अरंडा निवासी प्रकाश कुमार को 40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि सअनि वीरेंद्र कुमार सिंह ने 60 लीटर चुलाई शराब के साथ स्वामीनाथ चौधरी को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उक्त धंधेबाजों द्वारा शराब की खरीद-बिक्री की जा रही थी। जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों धंधेबाजों को शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया। वही पुलिस ने उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को सोमवार की दोपहर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.