हसनपुरा में रंजिश में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
सीवान, अगस्त 3 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के गुरुजवा जलालपुर गांव में शनिवार की देर रात पूर्व की रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। दबंगों ने 80 वर्षीय सत्यदेव सिंह की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही एमएच नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। देर रात एसडीपीओ अजय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच की। उन्होंने थानाध्यक्ष को फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाने तथा आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
पुत्र ने पांच लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी मृतक के पुत्र बृजकिशोर सिंह ने एमएच नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.