सीवान, जुलाई 28 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। भाकपा माले, आइसा और आरवाईए के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को हसनपुरा में पुलिस कार्रवाई के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया। ये विरोध मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद ने किया। कार्यकर्ता एसएच-89 चौराहे से होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उमेश प्रसाद ने कहा कि 25 जुलाई को छात्रों के आंदोलन के समर्थन में बिहार बंद के दौरान सीवान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। बाद में भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हुए पुलिस पर पथराव किया। मार्च में जिला कमेटी सदस्य दयानंद कुशवाहा, विशुनदेव भगत, मुस्लिम अंसारी, हृदयानंद यादव, सोबराती अंसारी, खुशियाल साह, कृष्ण यादव, लालजी यादव, बीरेंद्र राम, संजर अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह...