सीवान, मार्च 28 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। हसनपुरा में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत के उसरी बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा व नवाह परायण के अंतिम दिन शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जहां एक तरफ लक्ष्मण एक तरफ सीता बीच में जगत के पालनहारी, रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी, जैसे मनमोहक गीतों एवं जयघोष के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रतिमा को पूरे गांव में नगर भ्रमण कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए उसरी काली स्थान, उसरी बुजुर्ग, उसरी खुर्द, उसरी बाजार के रास्ते अरंडा गोला बाजार, हसनपुरा बड़ी बाजार के रास्ते सीवान सिसवन मुख्य पथ के रास्ते थाना परिसर, प्रखंड मुख्यालय होते हुए अरंडा ब्रह्म स्थान, काली स्थान चौक के रास्ते पु...