सीवान, जून 24 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द में एक युवक को नदी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। मृत युवक उसरी खुर्द निवासी साहब रजा का 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जावेद था। जो कि सोमवार की सुबह 6 बजे नदी के तरफ गया था तभी से लापता हो गया। जिसको परिजन काफी खोजबीन किए वहीं उसके मोबाइल से भी संपर्क करते रहे लेकिन कोई संपर्क न मिल सका। जहां इस संदर्भ में थाने में भी सूचना दी।

शव मिलना तभी सोमवार को ही देर शाम गांव के ही पूरब स्थित दाहा नदी में शव को देख लोगों ने हो हल्ला किया। जहां शव को बाहर निकाला गया। इस घटना को ले परिजनों में चीत्कार मच गया। मृतक तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। इसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने माता पिता के साथ जीवन यापन करता था।

लोगों का शोक इस घटना को लेकर आसपास के लोगों ...