सीवान, अप्रैल 10 -- (सीवान से संदीप सिंह )। हसनपुरा प्रखंड के सहुली स्थित ई- किसान भवन में पदस्थापित तकनीकी सहायक प्रबंधक सृष्टि कुमारी की मौत मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एसपी पूरन कुमार झा ने एसडीपीओ सदर अजय कुमार सिंह को जांच सौंपी है। एसपी के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस की ओर से हत्या व आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो एक तरफ मौत के बाद परिजन की ओर से तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई हत्या की एफआईआर के आधार पर जांच चल रही तो दूसरी तरफ पुलिस सृष्टि कुमारी के मोबाइल फोन का सीडीआर भी निकालकर जांच करेगी। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौत से पहले सृष्टि कुमारी की आखिरी बात किससे हुई थी। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.