सीवान, मार्च 24 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा को लेकर उसरी हसनपुरा व गोला बाजार सहित अन्य बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिली। छठ महापर्व की आस्था और परंपरा को लेकर श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह नजर आया। सुबह से ही लोग पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों की ओर उमड़ पड़े, फल, सूप, दउरा, नारियल, गन्ना, ठेकुआ बनाने की सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए महिलाओं की दुकानों पर भीड़ रही। जहां आज मंगलवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देगें, जबकि 25 मार्च को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती चार दिवसीय अनुष्ठान को समाप्त करेंगे। वहीं नगर पंचायत द्वारा विभिन्न छठ घाटों की साफ सफाई करायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...