सीवान, अप्रैल 11 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित बीआरसी हसनपुरा परिसर में शुक्रवार के दिन बीईओ कुमार अभिषेक ने क्षेत्र के सभी हेडमास्टरों के साथ बैठक की। इस दौरान नए सत्र 2026- 27 में नामांकन से संबंधित चर्चा करते हुए सभी को नामांकन करने का निर्देश दिया। वहीं विद्यालय समय के अनुसार पठन-पाठन के साथ बच्चों की डायरी का कार्य करने व होमवर्क देने को कहा। वहीं उन्होंने बताया कि एमडीएम समयानुसार बच्चों के बीच परोसा जाए। समय सारिणी के साथ साथ लेशन प्लान के अनुसार पठन पाठन किया जाए। मौके पर एकाउंटेंट नीरज कुमार, विकास कुमार, मोहम्मद यूसुफ, सुशील कुमार पंडित, शमशाद अली, संजय यादव, चंद्रशेखर कुमार, बिपिन सिंह, संजीव कुमार, प्रहलाद राम, कयामुद्दीन अंसारी, संतोष साहनी, प्रिंस अजय, विजय यादव, आफताब आलम सहित सभी हेडमास्टर मौजूद थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.