सीवान, अप्रैल 22 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नपं हसनपुरा के मलाहीडीह स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय अरंडा में चल रहे तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हो गया। यह प्रशिक्षण ईओ मुकेश कुमार राज के नेतृत्व में समापन किया गया। वहीं इसके प्रशिक्षक विजय कुमार, अब्दुर्रहमान अंसारी, राहुल कुमार द्वारा प्रथम बैच में 38 प्रतिभागी शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया। बता दें कि नपं में 69 प्रगणक और 11 पर्यवेक्षक को प्रतिनियुक्ति किया गया है। वहीं आज बुधवार से द्वितीय बैच का प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा। बता दें कि नपं के 19 वार्डों में 2 मई से प्रथम चरण का जनगणना का कार्य किया जाना है। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण मौके पर मनीर आलम, मंजूर हसनैन, कृष्णा शर्मा, राकेश कुमार मिश्रा, दीपक कुमार राम, अनुराधा कुमारी स...