हसनपुरा नगर पंचायत में राधिका, फूलमति व शाहिद सशक्त स्थाई समिति सदस्य बने
सीवान, मई 31 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को नपंचायत हसनपुरा के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव किया गया। यह चुनाव कार्य डीआरडीए निदेशक सह निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया। जहां वार्ड संख्या 05 से राधिका देवी, वार्ड संख्या 12 से फूलमती देवी व वार्ड संख्या 13 से शाहिद सिद्दीकी ने अपना नामांकन कराया। इस दौरान किसी अन्य पार्षदों ने विपक्ष में नामांकन पर्चा नहीं भरा। वहीं, सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। ये उक्त सभी पार्षद पूर्व में भी सशक्त स्थायी समिति के सदस्य थे।
चुनाव के बाद की गतिविधियाँ वहीं, चुनाव संपन्न के बाद जिला से पहुंचे जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत की बधाई दी। वहीं, सभी को जीत का प्रमाण पत्र देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.