मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने हसनचक बंगरा गांव में छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसमें धर्मेंद्र कुमार और सुमन कुमार शामिल हैं। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि दोनों एसीएसटी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। दोनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी था। इसके बाद दोनों को पकड़ा गया। बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...