कटिहार, दिसम्बर 8 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित 13 परीक्षा केंद्रों में महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों के लिए संचालित अक्षर आंचल योजना के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर महिलाओं को साक्षर बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना बेहद महत्वपूर्ण है। इस महापरीक्षा में ग्रामीण इलाकों की महिलाओं ने बढ़कर हिस्सा लिया। आयोजित परीक्षा संचालन के लिए पूरे प्रखंड में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें लगभग 1170 परीक्षार्थियों को शामिल होने की संभावना थी लेकिन करीब 943 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। वही इस महापरीक्षा को सफल बनाने में अधिकारी चौकस दिखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.