कटिहार, दिसम्बर 11 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में इस वर्ष सरसों की खेती बड़े पैमाने पर की गई है। ढेरुआ पंचायत स्थित फरही गांव के सरसों फसल में इन दिनों कीटों के हमले का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण किसान परेशान हैं। फसल बचाने के लिए किसान लगातार कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। किसान मो रकीब, राजेश यादव, संजय यादव, अनिल यादव सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि कीट लगने से पौधे से पत्ते झड़ने व पैदावार कम होने का खतरा बढ़ गया है। खुदरा दुकानदार से कीटनाशक और विटामिन दवाई लाकर फसलों में छिड़काव किया जा रहा हैं। इससे फसल कीट के प्रकोप से बचेगा और फसल का ग्रोथ भी तेजी बढ़ेगा। किसानों ने कहा कि सरसों की फसल में करीब दो बार दवाई का छिड़काव करना पड़ता हैं। बाजारों से महंगा दवाई लेना पड़ता हैं। खेती किसानी में अच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.