अमरोहा, जनवरी 29 -- अमरोहा, संवाददाता। क्रिकेट कोच की पैतृक हवेली को हड़पने के इरादे से कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। आरोपी अब हवेली का सौदा करने की फिराक में हैं। कोर्ट के आदेश पर मामले में तत्कालीन हल्का लेखपाल समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर से संबंधित है। यहां कपिल देव का परिवार रहता है, वह एक क्रिकेट एकेडमी में कोच हैं। वारिसों के मुताबिक गांव में स्थित पैतृक हवेली में उनका एक चौथाई हिस्सा बनता है। आरोप है कि गांव के रहने वाले निपेंद्र व राजकुमारी, हरियाणा गुरुग्राम की रहने वाली मैत्रेयी, हरियाणा झज्जर बेरी की रहने वाली मुदिता और अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला बदावाला के रहने वाले हल्का लेखपाल सतीश ने साजिश के तहत उनके ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.