मुंगेर, मार्च 10 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। जिला नियोजनालय द्वारा सोमवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी सिस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती की। कैंप में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से गार्ड के लिए 20, कैश कस्टोडियन के लिए 7 तथा सुपरवाइजर के लिए 5 कुल 32 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। यह जॉब कैंप सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना था। सिस ट्रेनिंग सेंटर चकाई जमुई के भर्ती अधिकारी राजीव रंजन भारती ने बताया कि कंपनी ने सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी और कैश कस्टोडियन जैसे पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं...