मुंगेर, फरवरी 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय बुनियादी विद्यालय खंडबिहारी के प्रांगण में आयोजित बैठक में राजेंद्र मंडल को सर्वसम्मति से हवेली खड़गपुर प्रखंड जदयू का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार तथा प्रखंड पर्यवेक्षक अनुज कुमार सिंह की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। राजेंद्र मंडल ने अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया। एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण उन्हें निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल ने कहा कि जब तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.