मुंगेर, मई 8 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर की जर्जर सड़क की स्थिति जल्द सुधरेगी। नगर परिषद ने लगभग 16.5 लाख रुपये की लागत से इस सड़क के निर्माण का निर्णय लिया है, जिससे स्थानीय लोगों और कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण राहगीरों, कर्मचारियों और प्रखंड कार्यालय आने वाले आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गड्ढों और टूटे-फूटे हिस्से के कारण बारिश के दिनों में जलजमाव और कीचड़ की समस्या भी बढ़ जाती थी। खासकर बरसात के मौसम में प्रखंड कार्यालय परिसर की तमाम सड़के तलाव का रूप ले लेती है। लगभग दो दशक से भी अधिक समय से प्रखंड कार्यालय की परिसर की सड़क काफी दयनीय स्थिति में पहुंच गई थी। नगर परिषद के अनुसार, सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.