मुंगेर, अप्रैल 26 -- हवेली खड़गपुर। पथ निर्माण विभाग की ओर से हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य लगभग 60 करोड़ रुपये की राशि से की जा रही है। लगभग 12.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण की सुस्त चाल ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। इस योजना के तहत वर्तमान में लगभग 5 से 5.5 मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 7 मीटर किया जाना है लेकिन निर्माण की धीमी गति की वजह से हवेली खड़गपुर और तारापुर प्रखंड के लोग जो इस मार्ग से जुड़े पंचायत या ग्रामीण क्षेत्रों में रहते है उन्हें ही नहीं बल्कि भागलपुर, बांका, मुंगेर मुख्यालय तक आवाजाही में लोगों को भारी परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि कई जगह पुल और पुलिया का निर्माण लगभग पूरा होने को है और इसके संपर्क पथ को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है लेकिन काम में तेजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.