हवेली खड़गपुर-तारापुर सड़क निर्माण कार्य में आई तेजी
मुंगेर, मई 10 -- हवेली खड़गपुर, दुर्गेश सिंह/एक संवाददाता लगभग 60 से 61 करोड़ रुपये की राशि से पथ निर्माण विभाग की ओर से हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। लगभग 12.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण की सुस्त चाल से लोगों को काफी परेशानी आ रही है। हालांकि विभाग ने अब सक्रियता दिखाई है और सड़क निर्माण कार्य की गति तेज हुई है। पुल पुलिया के सुरक्षा घेरे का कार्य कई पुलिया में तेजी से किया जा रहा है वहीं सड़क निर्माण को लेकर भी कार्य ने गति पकड़ ली है। इस योजना के तहत वर्तमान में लगभग 5 से 5.5 मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 7 मीटर किया जाना है लेकिन एक वर्ष से भी अधिक समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से हवेली खड़गपुर और तारापुर प्रखंड के लोग जो इस मार्ग से जुड़ी पंचायत या ग्रामीण क्षेत्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.