मुंगेर, दिसम्बर 31 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। पहाड़, वन क्षेत्र और प्राकृतिक छटाओं से आच्छादित हवेली खड़गपुर झील पर नए साल के जश्न के लिए हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचेंगे। प्रकृति प्रेमी पिकनिक मनाने के साथ बोटिंग भी करेंगे। लेकिन प्रशासन ने 01 जनवरी को हवेली खड़गपुर झील में बोटिंग बंद रखने का निर्णय लिया है। 28 दिसंबर को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के द्वारा झील में बोटिंग का शुभारंभ करने के बाद सैलानियों का हुजूम हर दिन झील में बोटिंग और नैसर्गिक स्थल का दीदार करने पहुंच रहे हैं। मुंगेर के साथ भागलपुर, बांका, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के साथ बंगाल और झारखंड से भी सैलानी पहुंचते हैं। नए साल पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा की व्यवस्था में पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहेंगे जो शरारती और मनचले तत्वों पर अपनी विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.