मुंगेर, अप्रैल 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हरि सिंह महाविद्यालय में कॉमर्स संकाय की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस के ईबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति को आवेदन देकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। सुरेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान में कला एवं विज्ञान संकाय की पढ़ाई संचालित हो रही है, लेकिन कॉमर्स संकाय की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को वाणिज्य विषय की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक बोझ के साथ-साथ कई प्रकार की शैक्षणिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हवेली खड़गपुर क्षेत्र तेजी से व्यापारिक एवं आर्थिक रूप से विकसित हो रहा है, ऐसे में यहां कॉमर्स शिक्षा की आवश्यकता और भी बढ़ जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.