मुंगेर, मई 13 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। मानसून के आगमन के साथ ही हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल खुलने लगी है। नगर परिषद भले ही समय पर नाला उड़ाही पूरी करने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। मुख्य बाजार से लेकर वार्डों की गलियों तक, ज्यादातर बड़े नाले सिल्ट और कचरे से अटे पड़े हैं। ऐसे में पहली तेज बारिश में ही शहर के निचले इलाकों में जलजमाव का गंभीर खतरा पैदा हो गया है.

कहां-कहां है सबसे ज्यादा दिक्कत रजिस्ट्री ऑफिस रोड नाला: शहर का मुख्य नाला कहे जाने वाले रजिस्ट्री ऑफिस रोड के नाले में 2-3 फीट तक गाद जमी है। ऊपर से पॉलिथीन और दुकानों का कचरा तैर रहा है। गांधी पुल नाला इस इलाके का ड्रेनेज पूरी तरह चोक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले साल हल्की बारिश में ही घुट...