मुंगेर, मई 14 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। "हर घर नल का जल" योजना के तहत हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में तीन साल पहले ही गली-गली पाइपलाइन बिछा दी गई, घरों में नल भी लगा दिए गए। लेकिन हकीकत यह है कि नगर के आधा दर्जन वार्डों में आज तक नलों से एक बूंद पानी नहीं टपका। गर्मी में लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं और विभागीय लापरवाही की पोल खुल रही है।

कौन-कौन से वार्ड हैं प्रभावित स्थानीय लोगों के मुताबिक वार्ड नंबर 05, 07, 09, 12 और 14 में जल-नल योजना कल आप सभी इन वार्ड वासियों को नहीं मिल पा रहा है। इन वार्डों की करीब 10 हजार की आबादी सीधे प्रभावित है। वार्ड-14 के दिलीप कुमार बताते हैं कि 2023 में ही घर के बाहर नल लगा, पाइपलाइन भी जुड़ गई। उद्घाटन भी हो गया, पर आज तक पानी नहीं आया।

तीन साल से सिर्फ वादे: पीएचईडी विभाग ने 2023 की शुरुआत म...