प्रयागराज, मार्च 23 -- झूंसी थाना क्षेत्र के हवेलिया में दो दिनों के भीतर चोरी की दो बड़ी वारदात से दहशत फैल गई है। इस बार हवेलिया निवासी शिवकुमार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर लगभग 20 से 25 लाख रुपये का माल उठा ले गए। ​शिवकुमार 20 मार्च को परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए थे। इसी बीच चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अलमारी में रखे पांच लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण (मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, हार आदि) पार कर दिए। घटना की जानकारी रविवार की रात तब चला जब परिवार वापस आया। घर का सारा सामान बिखरा देख होश उड़ गए। इससे एक दिन पहले ही चोरों ने संगम विहार कॉलोनी में नितिन कुमार द्विवेदी के घर को निशाना बनाया था। शिवकुमार के घर हुई चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर...