प्रयागराज, जनवरी 2 -- हवेलिया क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी हुई। शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई। लगभग पांच घंटे कटौती से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। अवर अभियंता अमर यादव ने बताया कि क्षेत्र में जर्जर तारों को बदलने का काम चल रहा है। इसी के चलते संगम विहार स्थित एक ट्रांसफॉर्मर से जुड़े मकानों की बिजली काटी गई थी। हवेलिया के लक्कड़ बाबा और शिव मंदिर के आसपास के इलाकों में भी जर्जर तार बदले जाएंगे। इस मरम्मत कार्य के चलते दिन के समय बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.