हवा से सौ वर्ष पुराना पीपल का पेड़ धराशायी
बगहा, जून 11 -- योगापट्टी । मच्छरगांवा नगर पंचायत वार्ड संख्या-15 स्थित फहतेपुर राम-जानकी मठ के समीप बुधवार देर रात तेज हवा के कारण लगभग सौ वर्ष पुराना पीपल का विशाल पेड़ अचानक धराशायी हो गया।पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तेज हवा चल रही थी।इसी दौरान पुराना पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा।घटना के समय सड़क पर आवाजाही कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।हालांकि पेड़ गिरने से सड़क कई घंटों तक अवरुद्ध रही जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते का सहारा लेना पड़ा।ग्रामीणों के अनुसार राम-जानकी मठ के पास स्थित यह पीपल का पेड़ काफी पुराना एवं धार्मिक महत्व का था।पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।स्थानीय लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.