गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल), साहिबाबाद ने गर्मियों को देखते हुए ऑटोमेटिक वाटर जेनरेटर लगाया है। यह रोजाना करीब एक हजार लीटर पानी बनाएगा, जिससे 500 लोगों की प्यास बुझ सकेगी। इससे राहगीर व आसपास के मजदूरों को लाभ मिलेगा। सीईएल ने सीएसआर के तहत करीब 25 लाख रुपये की लागत से यह प्लांट लगाया है। जनसंपर्क अधिकारी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि यह प्लांट वायुमंडल में मौजूद नमी से पानी बनाएगा। इसकी क्षमता रोजाना एक हजार लीटर की है। पानी में मिनरल भी होंगे और इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। यह नियमित रूप से चलता रहेगा। एक हजार लीटर पानी स्टोर होने के बाद प्लांट खुद बंद हो जाएगा। आने वाले समय में भीषण गर्मी पड़ेगी। ऐसे में यह प्लांट राहगीर व आसपास की फैक्टरी के मजदूरों के लिए काफी उपयोगी सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.