भदोही, मार्च 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में बदला मौसम का मिजाज किसानों को चिंतित कर दिया है। सुबह हवा संग हुई हल्की बारिश से गेहूं की फसल खेतों में गिर पड़ी है। किसानों की माने तो इन दिनों तेज हवा संग बरसात हुआ तो गेहूं फसल को काफी नुकसान होगा। मौसम का बदला मिजाज किसानों की चिंता बढ़ा दी है।किसानों की माने तो अगार में बोए गए गेहूं फसल काटने योग्य हो गए हैं। ऐसे में तेज हवा संग बरसात का होना काफी नुकसान होगा। मौसम बिगड़ते ही किसान खेत में काटकर रखे गए सरसों फसल को छाया में रखने में जुट गए। किसानों का परिवार हर काम को छोड़कर सरसों का बोझ छाया में रखते नजर आए। कृषि विभाग की माने तो इन दिनों 90 फीसदी गेहूं फसल तैयार हो चला है। 25 मार्च के बाद गेहूं कटाई शुरू होने की उम्मीद थी। ऐसे में बारिश होना किसानों को सांसत में डाल दी है। मौसम के ...