भदोही, अप्रैल 4 -- ज्ञानपुर। मौसम का बिग़ड़ा मिजाज किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एक दिन पूर्व हुई बारिश से गेहूं का बोझ व कटा फसल नम हो गया था। शनिवार की सुबह हल्का धूप हुआ तो किसान बोझ को सूखने के लिए फैला दिए थे। लेकिन नौ बजते ही मौसम का रुख अचानक बदल गया। हल्की बंूदाबांदी संग मेघ का कब्जा आसमान में बना तो कृषक फिर बोझ को समेटकर ढंकने लगे। किसानों की माने तो दो दिन से मौसम बिगड़ा हुआ है। इन दिनों तेज हवा संग बारिश हुई तो गेहूं फसल को काफी नुकसान होगा। मौसम की मार से गेहूं अनाज का उत्पादन घटने के साथ गुणवत्ता न प्रभावित हो जाए यह चिंता किसानों को सताए जा रही है। ट्रैक्टर थ्रेसर लगाकर किसान गेहूं फसल की खेत में ही मड़ाई करने का प्रयास कर रहे हैं। अन्नदाताओं की माने तो पंद्रह दिन तक मौसम साफ हो जाए तो गेहूं फसल की कटाई संग मड़ाई का काम खत्म हो जा...