हवा संग हल्की बारिश से छह डिग्री गिरा तापमान: राहत
भदोही, जून 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में बुधवार की रात हुई हल्की बारिश ने गुरुवार को तपती धूप से काफी राहत दी। पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। मेघों की दस्तक और हल्की बरसात से तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर में धूप निकलते ही उमस और गर्मी ने लोगों को फिर से परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद अधिकतम तापमान 42 डिग्री से घटकर 36 डिग्री सेल्सियस तक आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह पंखा और कूलर चलने पर हल्की सिहरन का एहसास हुआ, वहीं दोपहर में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ना रस, सत्तू, खीरा और दही का सेवन करते नजर आए। सुबह करीब 10 बजे धूप तेज होने लगी तो लोग उमस से बेहाल हो गए।
स्वास्थ्य पर प्रभाव मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण मरीजों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.