हवा में हिचकोले खाने लगी इंडिगो फ्लाइट, यात्री घबराए; पायलट राजीव प्रताप रूडी ने ऐसे संभाला
पटना, मई 7 -- दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो एयरलाइन्स का विमान बुधवार रात को खराब मौसम की वजह से हवा में हिचकोले खाने लगा। मौसम खराब होने के चलते उसकी पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो पाई। इसके बाद फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। खराब मौसम से टर्बुलेंस होने लगा। इससे विमान में बैठे यात्री घबरा गए। हालांकि, इस विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई। इंडिगो के इस विमान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी पायलट थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतने के बाद रूडी ने यात्रियों को फ्लाइट में संबोधित किया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजीव प्रताप रूडी यात्रियों से कहते हैं, "अब आप ताली बजा सकते हैं, हम सुरक्षित उतर गए हैं। थोड़ा इंतजार करेंगे। मौसम ठीक होता है तो वापस रवाना होंगे।" ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.