हवा में बिगड़ी विमान की हालत, 186 यात्रियों की सांसें अटकीं; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग
चेन्नई, सितम्बर 7 -- कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलेशिया एयरलाइंस की एक उड़ान को इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के बाद सोमवार को चेन्नई की ओर मोड़ दिया गया और हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। अधिकारी ने बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान एमएच 156 में 186 लोग सवार थे और विमान सुरक्षित रूप से चेन्नई हवाई अड्डे पर उतर गया। उन्होंने बताया कि विमान के उतरने से पहले हवाई अड्डे पर जरूरी इंतजाम किए गए थे। अधिकारी ने बताया कि ''इंजन नंबर दो से संबंधित'' एक तकनीकी दिक्कत सामने आई थी। उन्होंने कहा कि विमानन कंपनी और संबंधित तकनीकी दल तकनीकी समस्या का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.