सीवान, अप्रैल 28 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले दो दिनों में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तपिश से राहत मिली है। मौसम विभाग ने भी तेज हवा चलने का अनुमान जारी किया है। पुरवा हवा चलने से मौसम और सुहावना हो गया है। रविवार - सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई इस गिरावट ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी है। खासकर दोपहर के समय, जो पहले तेज धूप और लू के थपेड़ों से झुलसा रहा था, वह अपेक्षाकृत सहज महसूस हुआ। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: दक्षिण से लेकर उत्तर तक गरज-चमक और बारिश, बिहार में गर्मी से कब तक राहत; जानिए मौसम का हाल मौसम में इस बदलाव के पीछे...