हवा में टूट जा रहे पुल, ट्रैफिक चलेगा तो क्या होगा? हमीरपुर में निर्माणाधीन ब्रिज ढहने पर अखिलेश का तंज
लखनऊ, मई 29 -- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से हुई मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाया जाना चाहिए। साथ ही मृतकों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराने और उनके परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। अखिलेश यादव ने इस हादसे को लेकर भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में होने वाले निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि हर काम में भारी कमीशनखोरी के कारण पुल, पानी की टंकियां और सरकारी भवनों जैसी परियोजनाएं कमजोर गुणवत्ता की बन रही हैं।हमीरपुर पुल हादसे पर अखिलेश ने भाजरपा सरकार को घेरा सपा प्रमुख ने कहा कि कभी पुल गिर रहा है, कभी पानी की टंकी और कभी रेलवे स्टेशन की दीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.