नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- अगर बीच रास्ते में गाड़ी का टायर पंचर हो जाए या फोन की बैटरी खत्म हो जाए तो बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती है। इसे देखते हुए भारत का भरोसेमंद टेक ब्रांड 'U&i' ने मार्केट में अपना नया 'स्पेयर सीरीज टायर इन्फ्लेटर' (UiGD 3222) लॉन्च किया है। यह सिर्फ टायर में हवा भरने वाली मशीन नहीं है बल्कि एक पावर बैंक भी है। यह जरूरी के समय आपके स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने दो नए हाई-स्पीड पावर बैंक भी उतारे हैं, जो आपकी ट्रैवलिंग को और भी आसान और बेफिक्र बना देंगे।क्या है इसकी खासियत इस लॉन्चिंग में सबसे ज्यादा चर्चा 'स्पेयर सीरीज टायर इन्फ्लेटर' की हो रही है। यह डिवाइस सड़क पर चलने वाले हर यात्री के लिए एक 'सर्वाइवल टूल' की तरह काम करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.