हवा भरते समय फटा टायर, दुकानदार-चालक घायल
बलिया, मई 9 -- नगरा। कस्बा के गड़वार रोड पर शनिवार की शाम हवा भरते समय टायर फट गया। इस घटना में इलाके के नबाबगंज निवासी ट्रैक्टर चालक 38 वर्षीय मुन्ना यादव और दुकानदारा 35 वर्षीय मंतोष घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मनोज ट्रैक्टर के पिछले टायर में हवा भर रहा था। इसी बीच किसी प्रकार टायर तेज आवाज के साथ फट गया। हादसे में दुकानदार और चालक दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गये। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.