मेरठ, अप्रैल 30 -- तेज हवा और बारिश के कारण गुरुवार दोपहार बाद से देर रात तक शहर से लेकर देहात तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोहिया नगर इलाके में फाल्ट के चलते करीब 12 घंटे तक बिजली नहीं रही। तेज हवा के कारण जागृति विहार, तेजगढ़ी, दिल्ली रोड, ब्रह्मपुरी, घंटाघर समेत कई इलाकों में बिजली नहीं रही। बिजली गुल होने से कई इलाकों में लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिला। लोहिया नगर इलाके में सुबह 9 बजे बिजली गुल हुई। क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि हापुड़ रोड पर 33 केवी लाइन का जंपर उड़ने के कारण बिजली नहीं रही। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश बनी आफत,घंटो बत्ती गुल क्षेत्र में करीब 12 घंटे तक बिजली नहीं रही। इस कारण क्षेत्र की 20 से 25 हजार की आबादी पानी के लिए तरस गई। कर्मचारी देर रात तक फाल्...