मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में शनिवार को हुई हल्की बारिश ने बिजली विभाग के मेंटेनेंस की पोल खोल दी। बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ढाई से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बियाडा, इंडस्ट्रियल एरिया सहित आधा दर्जन पावर सब स्टेशन से जुड़े फीडर ठप पड़ गए। इससे डेढ़ लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई।हवा के साथ हल्की बारिश से जगह-जगह 11 केवीए और 33 केवीए लाइन पर पेड़ व टहनियां गिरने के साथ ही तारों पर फ्लैक्स आदि गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान कुढ़नी में एक ट्रांसफार्मर में ही शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यहां शाम छह बजे के बाद आपूर्ति चालू हो सकी।लक्ष्मी चौक के प्रमोद कुमार, मनोज कुमार और दाउदपुर काठी निवासी दिवाकर कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 10 ब...