रांची, नवम्बर 17 -- झारखंड के अलग-अलग जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कई शहरों के तापमान में गिरावट और हवा चलने से ठंड बढ़ती जा रही है। इस बीच रविवार को रांची जिले के कांके का न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही हवा ने यहां ठंडक बढ़ा दी है। हालांकि राज्य में अगले 24 घंटे के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। मंगलवार से अगले चार दिन तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि रांची और इसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों की बात करें तो तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री और अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की कमी देखी गई है। यहां का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में एक निम्न दबाव मौसम विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.